बदायूँ (सू0वि0)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 रूहेल आजम ने बताया कि अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी,) हेतु केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट कम मीन्स के आनलाइन आवेदनों की तिथि घोषित कर दी गयी है। प्री मैट्रिक कक्षा हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2021, डिफेक्टिव वेरिफिकेशन तथा संस्था के स्तर से वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर, 2021 है। पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट कम मीन्स कक्षा हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, 2021, डिफेक्टिव वेरिफिकेशन तथा संस्था के स्तर से वेरिफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर, 2021 है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं हेतु केन्द्रीय पुरोनिर्धारित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत भारत सरकार की वेबसाइट (एच0टी0टी0पी0 स्लेस स्कालरषिप डाॅट जी0ओ0वी0 डाट इन) में (नेषनल स्कालरषिप पोर्टल) पर आवेदन करने वाले छात्र/छात्रायें राज्य सरकार की छात्रवृत्ति (स्कालरशिप डाट यू0पी0 डाॅट एन0आई0सी0) पर आवेदन नहीं करेंगे एंव सम्बन्धित शिक्षण संस्था यह ध्यान देंगे कि सम्बन्धित छात्र/छात्रायें आपके मदरसे/ विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हो। उन्होने यह भी बताया कि जनपद में संचालित समस्त अनुदानित/ मान्यता प्राप्त मदरसों/ विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्राचार्यगण एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाइट (एच0टी0टी0पी0 स्लेस स्कालरषिप डाॅट जी0ओ0वी0 डाॅट इन) में (नेषनल स्काॅलरषिप पोर्टल) पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था व निर्गत समय सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाये।
