जिला प्रतिनिधि

बदायूँ । सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने अवगत कराया है कि श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित कर्मकारों के लिये राष्ट्रीय डेटा बेस तैयार करना है तथा असंगठित कर्मकारों के लिये श्रम विभाग तथा अन्य मंत्रालयों द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व अन्य योजनाओं को एकीकृत किया जा सके/ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा तथा भविष्य में असंगठित कर्मकारों के सभी समाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से ही मिलेंगे। आपात स्थिति और राष्ट्रीय महामारी जैसी परिस्थितियों में इस डाटाबेस का उपयोग सहायता प्रदान करने के लिये किया जायेगा।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्सा चालक, घरेलू कामगार, कूड़ा वीनने वाले, हाथ ठेला चलाने वाले सब्जी/फल/फूल आदि विक्रेता, चाय, चाट आदि कस ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, कुली, फेरी लगाने वाले, जनरेटर लाइट, टेंट में कार्य करने वाले, कैटरिंग का कार्य करने वाले, साईकिल/मोटर साईकिल मरम्मत करने वाले, गैराज में कार्य करने वाले/दुकानों पर कार्य करने वाले एवं मनरेगा मजदूर, ईट भट्टा मजदूर, निर्माण मजदूर एवं दिहाड़ी मजदूर आदि सभी असंगठित कर्मकार की श्रेणी में आते हैं।

असंकठित कर्मकार किसी भी जनसुविधा केन्द्र पर जाकर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकता है या वह ईश्रम डाॅट जीओवी डाॅट इन की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन स्वयं कर सकता है, पंजीयन के लिये आधार व बैंक खाता, मोवाइल नंबर का होना आवश्यक है।

जनपद बदायूँ में कुल 17 लाख असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन होना है। अतः सभी श्रमिक निःशुल्क पंजीयन करायें तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *