बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बिल्सी बदायूँ के नेतृत्व में थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बब्लू उर्फ उमेश गुप्ता के घर दबिश दी गयी तो अभियुक्तगण बब्लू उर्फ उमेश गुप्ता पुत्र मिथलेश गुप्ता ,पवन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता ,अक्षय पुत्र बाबू गुप्ता निवासी मौ. बडी फाटक कस्बा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं को IPL 20-20 मैचो में सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो को सट्टा लगाते हुये एंव माल बरामदगी के आधार पर थाना इस्लामनगर पर मुकदमा अ0स0 307/21 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त को उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, उ0नि0 हरपाल सिंह, हे0का0 सन्तोष कुमार, का0चिराग धामा, का0निशान्त जावला,का0 अंकित कुमार, का0 श्यामवीर सिह,महिला का0 आचल एवं महिला का0 रंजना पटेल थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया
सूचना प्राप्ति के समय गिरफ्तार अभियुक्तगणो को माननीय न्यायलय पेश किया जाने वाला था
