जिला सम्वाददाता

बदायूँ। ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बदायूं महोदया की अध्यक्षता में मंगलवार को 11.30 बजे  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त वाणिज्य कर,  जिला समाज कल्याण अधिकारी,  डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सीएससी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ढींगरा जी, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष असरार जी, आदि उपस्थित रहे।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त ने सभी का स्वागत करते हुए ई श्रम पोर्टल की सभी को जानकारी दी व पंजीयन प्रक्रिया से अवगत कराया तथा ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त ने अवगत करायाकि 16 से59 वर्षआयु के वे कर्मकार जो  आयकरदाता न हो  ईपीएफ वा ईएसआई सेआवर्तनाहों पोर्टल पर अपना पंजीकरण निशुल्क करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार वा बैंक पासबुक आवश्यक है , वे अपना पंजीयन किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जाकर या मेीतंउ.हवअ.पद की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण निशुल्क करा सकते है।

बैठक में श्री ढींगरा जी ने सुझाव रखा कि पंजीयन कैम्प मुख्य बाज़ार में लगाए जाएं तथा ई श्रम कार्ड की जानकारी दी जाय जिससे लोगों को जानकारी प्राप्त होगी व असंगठित क्षेत्र के कर्मकार अपना पंजीकरण कराएंगे। इसी प्रकार ट्रेड यूनियन अध्यक्ष असरार जी ने सुझाव दिया कि विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी कैंप आयोजित किए जाएं।

जिलाधिकारी महोदया नेसभी सम्बन्धित विभागों को पंजीयन कार्यवाही तेज करने के निर्देष दिए क्योंकि जनपद बदायूं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं है। डीएम महोदया ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि शौचलय सहायता योजना के सभी लाभार्थियों के पंजीयन कराए जाएं इसके लिए सूचि ग्राम सचिवों को उपल्ब्ध कराई जाय व उनके पंजीयन कराए जाएं।

जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कउ महोदया ने कहा की सहकारी समितियों पर कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि के लाभार्थियो के पंजीयन कराए जाएं, सूची तकनीकी सहायक कृषि को उपल्ब्ध कराई जाय व पंजीयन कराए जाएं।

डीएम महोदया ने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि सभी  स्वयं सहायता समूह वर्कर्स के पंजीयन कराए जाएं, सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा,व अन्य योजनाओं के लाभार्थी कर्मकारों के पंजीयन प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाय।

डीएम महोदया ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सभी फुटपाथ व्यापारी, फल सब्जी आदि का ढेला लगाने वाले ऑटो व रिक्शा चालकों के पंजीयन कैंप लगाकर कराएं। डीएम महोदया ने निर्देशित किया कि कोविड वैक्सिनेशन कैंप के साथ साथ ई श्रम एवम आयुष्मान कार्ड के कैंप एक साथ आयोजित हों।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने श्रम विभाग, जिला समन्वयक सीएससी, एवम सम्बन्धित विभागों को डीएम महोदया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कैंप व पंजीयन की आवश्यक कार्यवाही की जय।

सहायक श्रमायुक्त ने अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *