बदायूँ (सू0वि0)। उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को आज 25 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में जनपद में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में होगा। यहां कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की। डीएम ने कहा कि जनपद बदायूं की पांच लाभार्थी महिलाओं से मुख्यमंत्री वार्ता भी करेंगे। जनपद में भी लावा की महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन एवं इससे संबंधित उपकरण वितरित किए जाएंगे। प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजन स्थल पर लाभार्थी पहुंचेंगे। 10:30 बजे से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ होगा। स्वागत कार्यक्रम उद्बोधन एवं लाभार्थियों का उत्साह वर्धन किया जाएगा। 10:45 बजे से मुख्य अतिथियों का उद्बोधन होगा। 11 बजे मुख्य अतिथि की उपस्थिति में वर्चुअल एवं ऑनलाइन संवाद किया जाएगा। 11:05 बजे स्वागत उद्बोधन, 11:15 बजे अन्य विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन होगा। 11:30 बजे लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पहला रिफिल गैस सिलेंडर एवं हॉट प्लेट का एक साथ समस्त कार्यक्रम में वितरण एवं संवाद तथा उद्बोधन होगा।
