बदायूँ (सू0वि0)।   जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने अवगत कराया है कि उद्योग निदेशालय उ0प्र0 कानपुर द्वारा 26 श्रेणियों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना संचालित की जाती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु उद्यमियों से आवेदन पत्र समयान्तर्गत प्राप्त की जाएगी।

उक्त योजनान्तर्गत इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ से प्राप्त एवं दिनांक 15.09.2021 की सायं 5ः00 बजे तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कोविड-19 में निर्धारित मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क किय जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *