बदायूँ (सू0वि0)।  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने अवगत कराया है कि कोविड-19 महामारी से उबरने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुट्टढ करने हेतु ‘‘प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’’ (पी0एम0ई0जी0पी0 योजना) के अन्र्तगत बेरोजगार युवक/युवतियों एवं परम्परागत कारीगरों को स्वरोजगार हेतु ग्रामोद्योगिक इकाईयां लगाने के दृष्टिकोण से उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा वित्तीय वर्ष-2021-22 हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय को लक्ष्य प्राप्त है।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में निवासित आवेदको को विभागीय गाईड-लाइन्स के अनुसार आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) योजना तथा अनुसूचित जाति के आवेदको को वरीयता दी जाएगी। इस योजना के अन्र्तगत उद्योग स्थापना हेतु इच्छुक ऋण आवेदकों से आॅनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए जा रहे हैं। इस योजना में ऋण की अधिकतम सीमा 25 लाख रुपए है।

आवेदक इस विषयक अपने ऋण आवेदन वेबसाइट पीएमईजीपी ईपोर्टल पर जाकर केवीआईबी एजेन्सी पर जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्र से आॅन लाइन आवेदन कर सकते है। आनलाइन किये गये ऋण आवेदन पत्र की डाउनलोड उपरान्त प्राप्त स्वहस्ताक्षरित प्रति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मो0 शहवाजपुर, पुरानी चंुगी, बरेली रोड में जमा किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *