बदायूँ । गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा सत्र 2021 के लिए सामाजिक विज्ञान परिषद का चुनाव शनिवार को हुआ । चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप उर्मिला देवी अध्यक्ष बनी जिसे 37 मत प्राप्त हुए तथा उपाध्यक्ष के लिए पूनम को 31 मत मिले।

महामंत्री पद के लिए शिवांगी को 28 मत मिले। संयुक्त सचिव के 22 पद पर हुए चुनाव में सुमन एवं ममता को 25-25 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष संजना को निर्विरोध चुना गया तथा कार्यकारिणी परिषद के 5 सदस्य नेहा, रोहिणी, प्रियांशी, अंबिका एवं खुशी को निर्विरोध चुना गया। यह पूरी प्रक्रिया प्राचार्या डॉ0 वंदना शर्मा के निर्देशन के अनुसार हुआ तथा उप प्राचार्या डॉक्टर गार्गी बुलबुल ने बच्चों को संबोधित करते हुए चुनाव एवं चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ0 उमा सिंह गौर मतदाता कोऑर्डिनेटर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इति अधिकारी ने बच्चों को संबोधित किया। डॉ0 इंदु शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों को बताया। इसके साथ ही डॉ0 श्रद्धा डॉक्टर, सोनी, शालू गुप्ता, बविता सभी ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *