बदायूँ (सू0वि0)।  75वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर नगर विकास मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय, उप कृषि निदेशक डॉ रामवीर कटारा, के0वी0के0 वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान बंधुओं की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अटल विहारी वाजपेयी सभागार में प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित करने के लिए किसान गोष्ठी व आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं एनजीओ द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका राज्यमंत्री ने अवलोकन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की हुई हैं, किसान इसका लाभ अवश्य उठाएं, सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है और चैतरफा विकास हो रहा है। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है।

सीडीओ ने कहा कि किसानों के लिए शासन द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सम्बंधित विभागों में सम्पर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। किसान भी कृषि व अन्य सम्बंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को नई तकनीकी के खेती करने व नई तकनीकी से खेती कर लाभान्वित हुए कृषकों के मॉडल को अपनाकर अन्य कृषक भी खेती के नवीन मॉडल को अपनाकर खेती करें जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ की फसल में होने वाले रोग व उनसे बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण-पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही कृषकों को निःशुल्क उर्द बीज मिनिकिट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक डॉ रामवीर कटारा द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा उपस्थित कृषकों का धन्यवाद करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *