बदायूँ शिखर सम्वाददाता

बदायूँ । बुधवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संतोष कुमार वैश्य एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रकाश नरायण द्वारा दातागंज मण्डी स्थल में स्थापित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी आलोक कुमार भट्ट उपस्थित मिले। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि दातागंज मण्डी प्रथम पर अब तक कुल 1464.80 मी0टन की 188 किसानों से खरीद की गयी है, जिसके सापेक्ष 1344.80 मी0टन धान सम्बद्ध मिलों पर प्रेशित किया जा चुका है, 120.00 मी0टन धान केन्द्र पर अवषेश है तथा धान क्रय केन्द्र दातागंज मण्डी द्वितीय पर कुल 1378.00 मी0टन 175 किसानों से खरीद की गयी है, जिसके सापेक्ष 1244.00 मी0टन धान सम्बद्ध मिलों पर प्रेशित किया जा चुका है, 134.00 मी0टन धान केन्द्र पर अवषेश है।

जिलाधिकारी ने किसानों के धान रिजेक्षन पंजिका उपलब्ध कराने को कहा गया परन्तु केन्द्र प्रभारी द्वारा उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अद्यतन धान रिजेक्षन पंजिका तैयार रखें। मौके पर कृशक राजेष कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला गौस नगर दातागंज के धान को डस्टर से साफ किया जा रहा था, जिलाधिकारी द्वारा नमी मापक यंत्र से धान में नमी चैक की गयी जिसमें नमी 14 प्रतिषत दर्षायी गयी, जो मानक के अनुरूप है। जिन किसानों से खरीद की गयी उनमें से कुछ किसानों से फोन पर वार्ता की गयी, जिनके द्वारा बताया गया कि उन्हें केन्द्र पर अपना धान विक्रय करने में कोई परेषानी नहीं हुई। उन्होने निर्देषित किया कि कृशकों से ही नियमानुसार धान क्रय किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *