BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

आज दिनांक 5 जनवरी को बदायूँ क्लव में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जनजागरण अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री बदायूँ लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यर्पण करके किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह नागरिकता संसोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थी जो काफी लंबे समय से हिंदुस्तान में रह रहे थे। लेकिन उन पर भारत की नागरिकता ना होने के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। हमारे देश की मोदी सरकार ने नागरिकता कानून संशोधन बनाकर उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। हम सब लोगों को नागरिकता कानून का स्वागत करना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देने चाहिए। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक साथियों को हमारे यहां नागरिकता के लिए कानून पास किया क्योंकि हमारी संस्कृति हमेशा सर्वे भवंतु सुखिनः वसुधैव कुटुंब की रही है। हम सभी लोग जन जागरण अभियान चलाएं और लोगों को बताएं हिंदुस्तान में रहने वाले किसी भी वर्ग के लोगों के लिए नागरिकता कानून से कोई नुकसान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत की है। देश के गृहमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाजियाबाद से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली से इस अभियान का शुभारंभ किया है और उसी के तहत मैं आज आपके बीच में आया हूं। आप लोगों को घर घर जाना है और लोगों को समझाना है किसी के यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारे हित में है। विपक्षी पार्टियां आम जनमानस को गुमराह करके राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोटिस देकर वसूली की कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई करने वाली है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण अभियान की शुरुआत प्रभारी मंत्री द्वारा की गई है। यह अभियान आगामी 23 जनवरी तक चलेगा। हम लोग घर- घर, गॉव- गॉव जाएंगे और अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। और बताया कि 12 जनवरी को बदायूँ में शांति मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सभी समाजसेवी संगठन समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ मिलकर शांति मार्च बदायूँ शहर में निकालेंगे। हम सभी लोग शांति मार्च निकालकर लोगों को एक संदेश देंगे कि हम सब लोग आपस में मिल जुल कर रहना चाहते हैं और जो लोग हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं उनके षड्यंत्र को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम संयोजक राणा प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं अन्य समाजसेवी संगठनों और गैर सरकारी संस्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र डाकघर, ई-मेल, फैक्स द्वारा भेजने तथा सोशल मीडिया पर इंडिया सपोर्ट हैसटैग से नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने की भी अपील की है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक अवनीश कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह राणा प्रताप सिंह चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन आकाश वर्मा चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता धीरज सक्सेना मनोज मसीह आर एस पाल जितेंद्र कश्यप डीपी भारती पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी दयाराम व्यास युवा नेता विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य आशीष शाक्य दमयंती वर्मा विराट दुबे सतवीर सिंह प्रदीप चौधरी अबढर शर्मा अवनीश सिसोदिया सुभाष गौड़ अरशद अल्वी राहुल रावत सलमान हैदर नकवी सीमा राठौर पूनम गुप्ता रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार करुणा सोलंकी अमिता उपाध्याय मनोज गुप्ता मनोज मोदी पारस गुप्ता सीबी गुप्ता शरद भारद्वाज मदन गुप्ता गुलशन प्रताप अमित सिंह धीरेंद्र सिंह राहुल वार्ष्णेय अनुज सक्सेना लालू सिंह मयंक पाठक निगमेश्वर मिश्रा नीटू पाल सर्वेश शाक्य अखिल अग्रवाल राहुल शंखधार गगन राठी पीयूष शाक्य राहुल माहेश्वरी सेवाराम कश्यप राजेश गुप्ता दुष्यंत सिंह राकेश शाक्य देवेंद्र राजपूत राजीव तोमर चरन सिंह भावेश प्रताप सिंह ओमप्रताप सिंह देव सिंह यादव श्याम सिंह कश्यप ताराचंद कश्यप महेश शर्मा
सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *