बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध मद्द निष्कर्षण/ तस्करी एवं अवैध मदिरा की बिक्री तथा अवैध शस्त्र के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 02.06.2021 को *फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त प्रेमशंकर उर्फ पाली पुत्र बनवारी निवासी ग्राम किशनपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस जिन्दा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0स0 157/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवशयक कार्यवाही की गयी।

*उसांवा पुलिस* द्वारा 01 नफर अभियुक्त सियाराम पुत्र रोशन निवासी ग्राम गूरा बरेला थाना उसावा बदायूं को एक प्लास्टिक की जरी कैन में 20 लीटर नाजायज अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 103/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना उझानी* पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम अमीरगंज में सुखपाल के मकान में कच्ची शराब निकालने की सूचना पर तत्काल मौके पर 02 नफर अभियुक्त नरसिंह पुत्र रूद्र एवं अभियुक्ता सीतावती पत्नी सुखपाल निवासीगण ग्राम अमीरगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ को 05 ली0 कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु0अं0सं0 252/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 272 भादवि बनाम नरसिंह व सीतावती उपरोक्त पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को जेल भेजा गया।

*अभियुक्त का नाम पता*

1. नरसिंह पुत्र रूद्र नि0 ग्राम अमीरगंज थाना उझानी, जनपद बदायूँ

*आपराधिक इतिहास*

 मु.अं.सं. 252/21 धारा 60(2) Ex Act

 मु.अं.सं. 248/20 धारा 3/25 A Act

 मु.अं.सं. 247/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

 मु.अं.सं. 71/19 धारा 60(2) Ex Act

2. सीतावती पत्नी सुखपाल नि0 ग्राम अमीरगंज थाना उझानी, जनपद बदायूँ

*बरामदगी –*

05 ली0 प्लास्टिक की जरीकैन लगभग 5 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण एक छोटा गैस सिलिन्डर एक गैस चूल्हा लोहा मय एक प्लास्टिक पाइप मय रेगूलेटर व एक पतीली एल्युमिनियम, एक छोटा स्टील ड्रम आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *