बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन अभियान तथा अवैध शराब बनाने तथा बेचने वालों अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान की कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाँक 14/15.01.2022 की रात्रि में थाना उझानी पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 01.दिलशाद पुत्र इसरत नि0 गद्दी टोला थाना उझानी बदायूँ के कब्जे से एक अदद नजायाज चाकू व अवैध कच्ची शराब व 02. कालीचरन पुत्र नेक्सू नि0 हुसैनपुर पुख्ता थाना उझानी बदायूँ के कब्जे से अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर क्रमशः मु0अ0सं0 31/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 32/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम दिलशाद व मु0अ0स0- 33/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम कालीचरन पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त बृजेश पुत्र चेतराम निवासी ग्राम पाल का नगला थाना कादरचौक जिला बदायूं अलग अलग प्लास्टिक की जरीकेनो में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे स्थानीय थाना पर मु0अ0स0 21/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
थाना फैजगंज बैहटा पुलिस द्वारा अभियान के अन्तर्गत 01 नफर अभियुक्त राजपाल पुत्र गोवर्धन नि0 ग्राम मोहकमपुर थाना फैज गंज बेहटा बदायुं के कब्जे से अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 22/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
