BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ : 26 अक्टूबर
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी दोनों वरिष्ठ अधिकारी अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ कछला स्थित गंगा भागीरथ घाट पर पहुंचकर महाआरती में शामिल हुए। यहां शानदार आतिशबाजी ने सभी गंगाभक्तों का मन मोह लिया। दोनो अधिकारियों ने आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि माँ गंगा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं जल्द पूरी हों।


