बदायूँ (सू0वि0)।  जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज, हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर काॅलेज, श्रीकृष्णा इंटर कालेज, द्रोपदीदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज पहुंच कर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने पेयजल, बालक-बालिका के अलग शौचालय, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित अन्य संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दो पालियों में आयोजित उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग 2021(पीईटी) की परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। 5042 परीक्षार्थियों के सापेक्ष प्रथम पाली में 4538 ने परीक्षा दी, 504 अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 5041 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 505 अनुपस्थित रहे।

डीएम के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था मानक अनुसार रखी गई। उन्होंने सीसीटीवी का व्यू भी चेक किया। परीक्षा को पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित कराया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों से निर्धारित परिधि के भीतर सभी फोटोस्टेट इंटरनेट कैफे की दुकानें बंद रहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इस बात का खास ख्याल रखा गया कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जा पाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी से करें। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *