बदायूँ (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा नावार्ड-25 योजना अन्तर्गत जनपद में बरनी घाट के निकट सोत नदी पर 1007.97 लाख रुपए की लागत से सेतु, रोड पहुंचमार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने पीडब्ल्यूडी के अभियन्ता अमर सिंह एवं कार्यदाई संस्था के अभियंता के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य चल रहा है। डीएम ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए हैं कि कार्य समय से गुणवत्तापूर्वक किया जाए, जिससे लोगों का आवागमन जल्द शुरू हो सके एवं यातायात सुगम हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेतु के पूर्ण रूप से बन जाने के बाद लोगों को यातायात में काफी राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *