
जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद बदायूँ की छ: विधानसभा सीटों की मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई। गुरुवार शाम तक परिणाम ये आया कि तीन पर भाजपा तो तीन सपा काबिज हुई। जबकि दो सीटें भाजपा ने गंवा दीं। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बदायूँ सदर से भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता तो बिल्सी से भाजपा के हरीश शाक्य और दातागंज से राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया चुनाव जीत गए।
बिसौली से सपा के आशुतोष मौर्य तो सहसवान से बृजेश यादव और शेखुपुर से हिमांशु यादव चुनाव जीते।
भाजपा को दो सीटों शेखूपुर व बिसौली का नुकसान हुआ। इन सीटों पर बीते विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जबकि अब यह सीटें समाजवादी पार्टी के नाम रही। बिसौली में भाजपा के सिटिंग एमएलए कुशाग्र सागर और सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य के बीच कड़ा मुकाबला हुआ पर अन्त मे इस सीट पर सपा ने बाजी मारी। कुल मिलाकर छ: में से तीन सीटें भाजपा तो तीन सपा को मिली।
बदायूँ सदर सीट से भाजपा के महेश चन्द्र गुप्ता 11027 वोटों से जीते उन्हें 100357 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के रईस अहमद रहे उन्हे 89330 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे बसपा के राजेश कुमार सिंह को 22990 वोट मिले।

बिल्सी सीट पर भाजपा के हरीश शाक्य सबसे ज्यादा 25313 वोटों से जीते उन्हे 93329 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा-महानदल गठबंधन के चंद्र प्रकाश मौर्य रहे उन्हें 68016 वोट मिले हैं।तीसरे नंबर पर बसपा की ममता शाक्य रही उन्हे 31604 वोट मिले हैं।

दातागंज सीट से भाजपा के राजीव कुमार सिंह 9469 वोटों से जीते उनको 107457 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा के अर्जुन यादव रहे उनको 97988 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के रचित गुप्ता रहे उन्हे 20554 वोट मिले है।

सहसवान सीट पर सपा प्रत्याशी बृजेश यादव 13939 वोटों से जीते उनको 83366 वोट मिले। दूसरे स्थान पर बसपा के मुसर्रत अली को 69427 वोट मिले। तीसरे स्थान पर भाजपा के डी के भारद्वाज को 66166 वोट मिले।

बिसौली से सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य 1569 मतों से जीते उनको 56830 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा के कुशाग्र सागर को 55261वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के जयपाल को 11864 वोट मिले।

शेखूपुर विधानसभा सीट से सपा के हिमांशु यादव 5661 वोटों से जीते उनको 104920 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के धर्मेंद्र शाक्य को 99259 वोट मिले। बसपा यहा तीसरे स्थान पर रही प्रत्याशी मुस्लिम खां 34801 वोट ही मिल सके।

बदायूँ सदर सीट से भाजपा के महेश चन्द्र गुप्ता 11027 वोटों से जीते उन्हें 100357 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के रईस अहमद रहे उन्हे 89330 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे बसपा के राजेश कुमार सिंह को 22990 वोट मिले।