जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 26 व 27 नवंबर को बहेड़ी रोड स्थित स्टेडियम में होने जा रहा है।जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉलीवाल, खो खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 26 नवंबर सुबह 8.30 बजे उद्धघाटन माननीय सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा। एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को उसी दिन पुरस्कार वितरण करेगे भाजपा जिलाध्यक्ष। 27 नवंबर को कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य जी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा के सभी माननीय विधायकगण,जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,पार्टी के जिला पदाधिकारी,सभी मोर्चों के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्षगण, युवा मोर्चा की पूरी टीम व ऐसे सभी लोग जो ब्लॉक व तहसील स्तरीय आयोजन में सम्मिलित रहे हैं कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।