दातागंज (बदायूँ): नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक असित कुमार गुप्ता को माल्यापर्ण कर पटका व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर कार्यकारिणी का भी सम्मान किया और सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता का माल्यापर्ण कर सम्मान किया इस अवसर पर जिला संघचालक असित कुमार गुप्ता, सह नगर कार्यवाह बृजेश जी, नगर व्यवस्था प्रमुख सत्यपाल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीडिया प्रमुख अभिषेक वर्मा , सह नगर व्यवस्था प्रमुख सुशील कुमार, नगर विद्यार्थी प्रमुख मनू जी, सहनगर विद्यार्थी प्रमुख शिलेंद्र जी, स्वयंसेवक यश जी, स्वयंसेवक आदित्य सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता – अभिषेक वर्मा
तहसील – तहसील बदायूँ
