बदायूँ (सू0वि0)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कटआॅफ डेट दिनांक 30.04.2021 मानते हुए दिनांक 30.04.2021 तक पात्र पंजीकृत एवं नवीनीकृत श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना की धनराशि रू0 1000/- दिए जाने हेतु निर्माण श्रमिकों के आधार सं0 उनकी पात्रता की पुष्टि अवश्य सुनिश्चित कराते हुए बैंक खाते में धनराशि का वितरण डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरित किया जाना है।
श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने आधार कार्ड एवं पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति से निकटतम जनसेवा केन्द्र पर जाकर आधार कार्ड का श्रम विभाग की साइट यूपीबीओसीडब्ल्यू डाॅट इन पर यथाशीघ्र सत्यापित करायें ताकि आपदा राहत सहायता योजना की धनराशि उनके खाते मे हस्तान्तरित की जा सके।