बदायूँ । 112 बिसौली अ0जा0 के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं के कक्ष संख्या 02, 113 सहसवान के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 01, 114 बिल्सी के लिए कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, 115 बदायूं के लिए कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, 116 शेखुपुर के लिए न्यायालय कक्ष सिटी मजिस्ट्रेट/कलेक्टर कक्ष संख्या 03 एवं 117 दातागंज के लिए कार्यालय गंगा एक्सप्रेसवे कक्ष संख्या 02 में नामांकन कराए जाएंगे।

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ नामांकन समस्त नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि बैरिकेटिंग बैठने की व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, वाहन पार्किंग सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से समय से दुरुस्त कर लें। 21 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाने हेतु अन्तिम 28 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार, नाम निर्देशन पत्रों की जांच हेतु 29 जनवरी 2022 दिन शनिवार, नाम वापसी हेतु अंतिम 31 जनवरी 2022 दिन सोमवार, मतदान का दिनांक 14 फरवरी 2022 (सोमवार) मतगणना का दिनांक 10 मार्च 2022, (बृहस्पतिवार),12 मार्च 2022 दिन शनिवार को पूर्ण निर्वाचन संपन्न करा लिया जाए।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2385897 है जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1281273, महिला मतदाताओं की संख्या 1104457 व अन्य मतदाताओं की संख्या 167 है। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 22147, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 20625, 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 45497 है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2731 जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 862, जनपद में मतदाताओं को ईपी0 रेशियो 53.76 प्रतिशत है। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत सख्ती के साथ पालन कराया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *