बदायूँ (सू0वि0)।  जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जगत एवं अलापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन 100 बेड का हॉस्टल एवं एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। कार्य विलंब से शुरू होने एवं निर्माण गति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है।

सोमवार को डीएम ने बीएसए डाॅ0 महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ निर्माण स्थल पहुंचकर निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। जगत में 315.77 लाख की लागत से 100 बेड का हॉस्टल एवं एकेडमिक ब्लॉक तथा इतनी ही धनराशि से अलापुर में यही निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर कार्य विलंब से शुरू होने एवं निर्माण गति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने मदूर बढ़ाकर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य मानक व गुणवत्तापूर्वक किए जाएं। कहीं किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *