बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की परिचयात्मक एवं कार्ययोजना पर बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आप सभी को भाजपा का दायित्व मिलने के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसे आप सभी को बखूबी निभाना है। आप क्षेत्र में जाकर अनुसूचित मोर्चा के काम को आगे बढ़ाएं । पूज्य डॉ० भीमराव
अंबेडकर साहब के मिशन को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का काम करें।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष महीपाल सागर ने कहा कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको छोटा न समझे, वह अपने आपको जिलाध्यक्ष मानकर कार्य करे मैं किसी को छोटा नहीं मानता। पद लेकर हम सबकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। और आगामी चुनाव के चलते हमें और भी जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। जिस पर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को बखूबी निभाना है।
मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने आगामी चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर संजीव सागर उदयवीर दिवाकर डॉ. नीरेश वर्मा सुखदेव वर्मा धर्मवीर राणा राजेन्द्र कुमार दिवाकर कुलदीप दिवाकर प्रमोद सागर बॉबी कोहली अमित पिप्पल अंशुल सागर राजेश सागर राज दिवाकर सौरभ भारती, डीएस चौधरी गीता गाडगे आदि मौजूद रहे।
