बदायूँ: पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आज फिर सीतापुर स्थित जेल में जाकर सांसद आजम खान से भेंट कर स्वास्थ्य हाल जाना। कानूनी कार्रवाई पर चर्चा हई।आजम खान के बेहद करीबी माने जाने वाले आबिद रजा न्यायालय में पैरवी कर राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।आजम खान और आबिद रज़ा के रिश्ते जगज़ाहिर है।राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई,ज्ञात हो पिछले दिनों बदायूँ से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव भी आजम खान से मिलने आये थे।
