बदायूँ : भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गौरीशंकर मन्दिर में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिव भक्तों के साथ लाइव प्रसारण देखा। इससे पहले रुद्राभिषेक करके, पूजन आदि के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम कर बदायूँ वासियों की खुशहाली की ईश्वर से कामना की।इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम पाराशरी सुखदेव राठौर नेकपाल कश्यप रजनी मिश्रा शैलेन्द्र मोहन शर्मा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य जितेन्द्र साहू अमन गोयल नरेन्द्र गुप्ता मनोज चन्देल सुमित मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम मे बिरुआबाड़ी मंदिर में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, दीपमाला गोयल, कृष्णवीर सिंह ने लाइव प्रसारण देखा।
