बदायूँ । उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभांरभ किया। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा किए गए कार्याें की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी देखकर प्रशंसा की। प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई, जिसमें आज सोमवार और कल मंगलवार को भी देखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *