बदायूँ (सू0वि0)। जनपद में बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र को निर्देश दिए है कि कटान वाले क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी रहना चाहिए। इसके लिए सभी टीमें हर समय अलर्ट रहें। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में रहने और खाने-पीने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध रहे। लोग वहीं जाकर रहें, जिससे कि उनके परिवार के लोग सुरक्षित रह सकें। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण रहें, कहीं भी असुविधा एवं जनहानि ना होने पाए। खानपान सहित दवाओं आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण रहे। एक्सईएन बाढ़ खण्ड ने अवगत कराया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर और भी कम हो गया है।
