जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : पूर्व में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला महामंत्री रूप में कार्यरत रहे इंजीनियर अरविंद मौर्य को उनके कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के रूप में नवीन दायित्व दिया गया है। उनके मनोनयन पर लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयाँ दी। बदायूँ जनपद की एनजीओ की बैठकों में भाजपा का प्रतिनिधित्व कर जिले में कार्यरत एनजीओ के द्वारा किस प्रकार से बदायूँ जनपद की जनता को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके इसकी भी समीक्षा की जाएगी।
