सम्वाददाता द्वारा
बदायूँ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर बदायूं विधानसभा में 24 नवम्बर 2021 को भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर कश्यप ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा सिलहरी, गुरपुरी विनायक, बरतेगदार, रजला मई, कुनार, बलिया, बाबट तक जाएगी जहां पर पदयात्रा का समापन होगा एवं पदयात्रा में मुख्यवक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमुद गंगवार एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव परवेज अहमद मौजूद रहेंगे। पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया जायेगा। ओमकार सिंह ने कहा हमारी नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ प्रतिज्ञाएं की हैं जो निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरी की जायेंगी। इसमें विशेष रूप से महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है जैसे कि 12वीं व ग्रेजुएट पास महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन, लैपटॉप व इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जायेगी. प्रत्येक परिवार को साल में 3 सिलेंडर फ्री देने का वादा भी प्रियंका गांधी ने किया है।” जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉक्टर रामरतन पटेल, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बफ़ाती मियाँ, शफी अहमद ने कहा कांग्रेस पार्टी हमारी नेता प्रियंका गांधी की कयादत में दिन ब दिन सूबे में सरकार बनाने को अग्रसर है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।