बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी हीरा सिंह ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को लखनऊ में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बदायूं जिले से हजारों किसान शामिल होने जाएंगे, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने, किसान सम्मान निधि देने सहित इस क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं। यह किसानों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है, किसान देश का अन्नदाता है किसानों के बदौलत ही आगामी विधानसभा चुनाव में योगी जी पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा कुलदीप चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार एवं योगी सरकार निरंतर किसान हित में काम कर रही है किसानों का सम्मान केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाने की योजना बनाई गई ।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सौरभ सिंह संजय यादव नत्थूलाल वर्मा देवेंद्र चौहान सुनील गुप्ता विष्णु वार्ष्णेय अभय प्रताप सिंह हेतराम वर्मा योगेश शर्मा धीरजराज शर्मा हिमांशु साहू महावीर राठौर ऋषिपाल सिंह विनोद कुमार सिंह आकाश कश्यप विकास पटेल विजेंद्र पाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
