जिला सम्वाददाता

बदायूँ। जिले में बदायूँ के सिंह हवेली निकट मेडिकल कॉलेज स्थित मीटिंग हॉल में भारतीय केसरिया वाहिनी के कार्यकरिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया एवं चुने गये सदस्यों को मनोनयन पत्र भी वितरित किये गए तो वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय केसरिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष स्पर्श सक्सेना नें कहा ,कि उनको भारतीय केसरिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव प्रशान्त कुमार सक्सेना के आदेश पर जिलाध्यक्ष बदायूँ मनोनीत किया गया है ,तो वहीं बोले कि हमारी वाहिनी का मुख्य उद्देश्य हिन्दू भाइयों माताओं बहनों बच्चों को व उनके परिवार को सुरक्षित रखने एवं भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म को आगे प्रसारित करनें के उद्देश्य से जिले में कार्यकारिणी का गठन किया गया है ,एवं वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष नें कहा कि बैठक में पहुंचे  सदस्य लोग यहां आए अपना कीमती समय निकालकर मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा एवं सभी आगुन्तकों का दिल से धन्यवाद इस मौके पर,अतुल सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष,ब्रजेश सिंह कानूनी सलाहकार, नीरज चौहान जिला महामंत्री,आदि सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *