बदायूँ (सू0वि0)।गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ फैमिली हेल्थ इंडिया की टीम कंधे से कंधा मिलाकर मलेरिया मुक्त बदायूं के लिए आशा के साथ 100 गांवों में घर-घर जाकर मलेरिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मलेरिया से होने वाले लक्षणों परेशानियों, जांच एव उपचार के लिए जिले में फैमिली हेल्थ इंडिया की टीम द्वारा समझाइश दी जा रही है।

जिले के गोद लिए 100 गांव में प्रतिदिन 600 से 700 जांचें टीम एवं आशा के द्वारा की जा रही है, साथ ही धनात्मक पाए जाने वाले रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग के समन्वय से मरीज के घर तक उपचार किया जा रहा है। जागरुक कर बताया जा रहा है कि बारिश के दिनों में छत पर रखे बर्तनों टायरों में पानी ना जमा होने दें तथा बार-बार अपने कूलर के पानी को बदलें। गड्ढों में जला हुआ तेल डालने की सलाह दी जा रही है, आईआरएस के छिड़काव को अच्छी तरह घर के हर कमरे एवं दीवारों पर करना बताया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा मच्छरदानियों का उपयोग हर घर में करने व मच्छर रोधी सामग्रियों को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *