बदायूँ (सू0वि0)।  शासन की मंशा के अनुसार ठेली, पटरी दुकानदारों एवं सब्जी बेचने वालों का 14 जून से प्रारंभ विशेष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण किया गया। इसके अलावा ऑटो एवं रिक्शा चालकों के लिए भी यह अभियान चलाया जाएगा।

सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद स्थित परिसर में पंजीकृत ठेली पटरी सब्जी फल बेचने वाले दुकानदारों का टीकाकरण किया गया जिसका नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अपनी बारी आने पर सभी लोग कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र सुरक्षित उपाय है, नगर पालिका में पंजीकृत ठेली खोमचा रेडी फल सब्जी बेचने वाले दुकानदार नगर पालिका परिसर में आकर विशेष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग कोविड-19 की गाईड लाइन का पूर्णतया पालन करें, नियमित रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें, हाथों को बार-बार धोते रहें, भीड़ में जाने से बचें। अपना और अपने परिवार का ख्याल अवश्य रखें। कोरोना से जंग अभी जारी है, इसलिए सतर्कता जरूर बरतें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *