बदायूँ (सू0वि0)। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आदेश जारी किए है कि सार्वजनिक अवकाश कलेण्डर के अनुसार मोहर्रम का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाया जायेगा। काजी ए जिला बदायूं अब्दुल गनी मुहम्मद अतीफ कादरी की सूचना के अनुसार मोहर्रम का पर्व दिनांक 20-08-2021 (शुकवार) को होगा। डीएम ने दिनांक 19-08-2021 के स्थान पर दिनांक 20-08-2021 (शुक्रवार) को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वर्ष 2021 की सार्वजनिक अवकाश की सूची को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।
