बदायूँ शिखर प्रतिनिधि
बदायूँ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार एवं योगी सरकार की लोक कल्याणकारी उपलब्धियों का पत्रक घर घर पहुँचाकर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने ग्राम पलिया झण्डा में घर- घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बाँटकर संपर्क किया।
शाक्य ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव बिना जातिवाद के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, शौचालय, आवास योजना सहित तमाम उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह,अशोक चौहान,आदेश मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
