जिला संवाददाता

विजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट 

बदायूँ: राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए आज मंगलवार को बदायूँ रेलवे स्टेशन पर 100 फुट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज ससम्मान स्थापित हुआ, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उद्घाटन किया।

रेल सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा सौ फीट ऊंंचे शान से फहराते इस राष्ट्रध्वज को देख रेलवे का हर यात्री और बदायूँ की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगी।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *