बदायूँ शिखर सम्वाददाता

बदायूँ  : पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। जब सभी लोग ऐसा करेंगे तो खुद ही आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ जाएगी।

पूर्व विधायक यह शब्द सोमवार को एआरटीओ कार्यालय से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज कराते हुए बोल रहे थे। पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है यातायात नियमों का पालन करें। समय अमूल्य है लेकिन जीवन बहुमूल्य है। एआरटीओ सुहेल अहमद ने कहा नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। कोहरे के दौरान वाहन चलाते वक्त फॉग लाइट का प्रयोग करें। तीव्र मोड़ पर धीमी गति में वाहन निकाले।

पीटीओ रमेश प्रजापति ने कहा कि जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं वह रिफ्लेक्टर अवश्य लगवा ले। एआरटीओ कार्यालय से जागरूकता रैली शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसके बाद रैली का समापन फिर से एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर हुआ। एआरटीओ ने बताया कि सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *