बदायूँः । जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं अमलदराम की बैठक आयोजित हुईं, जिसमें समस्त विभागों के निर्धारित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान समस्त अधिकारियांे को निदेश दिये कि समस्त वृक्षारोपण क्षेत्रों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग करायें एवं कराये गये वृक्षारोपण की अपने स्तर से विभागीय अथवा मनरेगा योजना से सुरक्षा व्यवस्था करायें।
डीएम ने ठोस अपश्ष्टि प्रबन्धन नियम 2016, कन्शस्ट्रक्श्न डिमोलेशन नियम 2016, प्लास्टिक अपश्ष्टि प्रबन्धन नियम 2016, ई-बेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, जनपद में प्रवाहित डेªन्स एवं स्थापित, फ्लड प्लेन एरिया का निर्धारण, बायोमास/गार्वेस दहन से जनित उत्सर्जन के नियंत्रण, औद्योगिक उत्सर्जन के नियंत्रण, रोड डस्ट, वाहनों से जनित उत्र्सजन के नियंत्रण आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत जिन स्थानीय नगर निकायों ने विकास कार्य पूर्ण नहीं किये हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत चिन्हित एच0सी0एफ0 की संख्या स्पष्ट करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली को निर्देश दिये गये, साथ ही उप जिलाधिकारी बदायूॅ, दातागंज व बिल्सी को निर्देश दिये गये कि अवशेष आर्द्रभूमि पूनर्जीवन कार्ययोजना तत्काल तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी बदायूॅं, सहसवान एवं दातागंज को निर्देशित किया गया कि तत्काल अपनी-अपनी तहसील में वन भूमि का अमलदरामद कर भूमि को वन भूमि भू- अभिलेखों में दर्ज करायें ताकि समस्त वन भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सके ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी प्रभाग अशोक कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण विभाग बरेली, समस्त उप जिलाधिकारीएवं अन्य विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *