शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए- राजीव कुमार गुप्ता

जिला सम्वाददाता

बदायूँ  : देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद भगत सिंह की आज 114वीं जयंती है। आज पूरा देश इस वीर सपूत शहीद भगत सिंह को याद कर रहा है।

इस अवसर पर बदायूं नगर के शहीद भगत सिंह चौक पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह को देश आज नमन कर रहा है, उन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ऐसे वीर सपूत को मैं बार- बार नमन करती हूं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, केवल 23 वर्ष की आयु में ही ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया, ऐसे वीर सपूत को आज हम अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियां शहीद भगत सिंह को सदैव अपनी स्मृतियों में रखेंगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री शारदाकान्त सुधीर श्रीवास्तव आशीष शाक्य अनुरोध गुप्ता सचिन मौर्य निष्कर्ष प्रताप सिंह जुगेन्द्र कश्यप रितिक माहेश्वरी वीरू सहित तमाम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *