बदायूँ (सू0वि0)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सन्तोष कुमार ने अवगत कराया है कि पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु अभ्यर्थियों से 25 जुलाई 2021 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ, जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से कम न हो, जिनके अभिभावकों की ग्रामीण एवं शहरी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक हो और आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी प्रशिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

संचालित की जा रही है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट ओवीसी कम्प्यूटर ट्रेनिंग डाॅट यूपी एसडीसी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर लाॅगिन करके 25 जुलाई तक शिक्षित बेरोजगार शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियाँ के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के उपरान्त आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त करके उसपर पासपोर्ट साइज का फोटो चस्पा कर एवं हस्ताक्षर कर अभिलेख जैसे जाति एवं आय प्रमाण पत्र, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति साहित हार्डकाॅपी विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय कक्ष सं0 118 में 25 जुलाई 2021 तक जमा करना अनिवार्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *