जिला सम्वाददाता

बदायूँ । मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि  दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण (ट्राईसाईकिल, बैशाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेअर आदि) प्रदान किये जाएंगे।

ऐसे दिव्यांगजन जिन्हे गत तीन वर्षाें में कोई सहायक उपकरण प्राप्त न हुआ हो, के चिन्हांकन/पंजीकरण हेतु विकासखण्ड मुख्यालयों पर इस प्रकार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं कि उझानी में 04.10.2021 को, कादरचैक में 05.10.2021 को, बिसौली में 06.10.2021 को, अम्बियापुर में 07.10.2021 को, सहसवान में 08.10.2021 को, समरेर में 11.10.2021 को, म्याऊ में 12.10.2021 को, इस्लामनगर में 13.10.2021 को, बजीरगंज में 16.10.2021 को शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु इच्छुक दिव्यांगजन निर्धारित तिथि पर मुख्यालय शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकतें हैं। पंजीकरण हेतु दिव्यांगजनों को प्रपत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा जिसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक फोटो शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *