जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ: कार्यक्रम रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रिशु व सोनाली द्वारा गीत प्रस्तुत कर किया गया। विघालय की शिक्षिका सुभाषिनी सक्सेना एवं बालिकाओं द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति व विशेष कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक घरेलू हिंसा पर आधारित विषय पर तैयारी करवायी गयी व बालिका प्रगति व खुशबू के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए, बालिकाओं द्वारा घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किये गए बालिकाओं द्वारा घरेलू हिंसा व बालिका कें जन्म से लेकर जीवन पर्यन्त किन किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया । ऋचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री रवि कुमार सरक्षण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व बाल सेवा योजना की जानकारी के साथ बच्चों को प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ बच्चो को हेल्पलाइन नं0 की जानकारी पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन छवि वैश्य जिला समन्वयक द्वारा सकुशल किया गया । रूचि पटेल जिला समन्वयक कार्यक्रम में रेखा सक्सेना, चन्द्र पाल जी, विजय, विक्रम, कुलदीप सिह , विनय प्रताप,समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा। विघांलय की बालिकाओं ने भी कार्यक्रम में रूचि ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *