बदायूँ : माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान “मिशन शक्ति” अभियान चलाये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के सम्मान एवं उनके सशक्तिकरण व जागरूकता हेतु उत्तर प्रदेश शासन के पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों का सामूहिक आयोजन किये जायेंगे जिसकी विस्तृत रूप रेखा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश निर्गत किये गये थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनका सशक्तिकरण करना है।

आज दिनांक 21/08/21 को मिशन शक्ति फेज -3 के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक करने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक करने हेतु कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमें उन्हें बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन, के विषय में चर्चा की गई व महिला हेल्प लाइन न0 181 वूमेन पावर लाइन न01090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संबंध में आपातकालीन नंबर 112 के स्वास्थ्य सेवा नंबर 102 एंबुलेंस न0108 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई महिला सुरक्षा घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़े खुल कर बोले एवं उनके अधिकार के संबंध में अन्य जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान आदि शिकायतों के संबंध जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *