जिला सम्वाददाता

बदायूँ  : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद बदायूँ द्वारा  शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान सामारोह का आयोजन स्काउट भवन बदायूँ में किया गया। बैठक में नवाचारों पर चर्चा की गई तथा सुधा मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा मयंक गुप्ता को महा मंत्री पद पर मनोनीत किया गया । मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए  कहा कि शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र ही जनपद में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । श्री सिंह ने शैक्षिक नवाचार टीम बदायूँ की कार्य प्रणाली की सराहना की तथा सुधा मिश्रा को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद बदायूँ का जिलाध्यक्ष व मयंक गुप्ता महामंत्री, राजीव भटनागर उपाध्यक्ष , अंकित सक्सैना संयुक्त मंत्री, नीलू शर्मा कोषाध्यक्ष, नीरज भारती मंत्री  , मनी वैश्य , का ० सदस्य  , सतीश दुबे सदस्य , अरुण शाक्य,अनिरुद्ध शर्मा, प्रशान्त सिंह महालक्ष्मी सक्सैना, कमलेश को विशेष सदस्य पद पर मनोनीत किया | विशेष आमंत्रित सदस्य सीमा यादव व अरुण शाक्य  ने कहा  शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन बदायूँ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किये है। सभी मौजूद शिक्षकों ने अपने अपने नवाचारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है पूरी इमानदारी व सजगता से उसका निर्वहन करते हुए शैक्षिक नवाचारों के आदान प्रदान हेतु प्रयास करूँगी। मयंक गुप्ता महा मंत्री ने कहा नवचारों को साझा करने हेतु जनपदीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी शिक्षकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।  संचालन मयंक गुप्ता  ने किया ।इस अवसर पर सीमा यादव अरुण शाक्य मुकेश कुमार मीरा सक्सेना मीनाक्षी रानी सरोजनी गुंज्याल रजनी सक्सेना रुद्राक्ष उपाध्याय अभिषेक ज्योति शर्मा उपासना रजत मनोहर मो ताहिर शेखुल इस्लाम सुशील त्रिवेदी, फरहा नम्रता शर्मा गंगा दयाल मनोज बंसल सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *