जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूँ अशोक भारतीय के कार्यकाल में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों की शानदार जीत अथवा उनकी कार्य शैली से प्रभावित होकर प्रदेश द्वारा भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष के रूप में नवीन दायित्व दिया गया।
ज्ञात हो भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ब्रज क्षेत्र में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमे बदायूँ से हरिओम पाराशरी को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, आगरा से अवधेश रावत को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डाॅ रजनीश त्यागी को क्षेत्रीय मंत्री, राहुल चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री, मनोज राघव को कार्यसमिति सदस्य और मैनपुरी से अनुराग पांडे को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया।
बदायूँ शिखर जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा के साथ हुई बातचीत मे अशोक भारतीय ने कहा संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी पूरा करूगा।