बदायूँ (सू0वि0)। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन रितु पुनिया एवं नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य युद्ध स्तर पर तेज गति से कराया जाए। अधिशासी अधिकारी 14वें वित्त आयोग से कराए गए निर्माण कार्यों के भुगतान जल्द से जल्द कराएं। 15 वे वित्त आयोग से किए जा रहे कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण किया जाए। कराए गए कार्यों का सत्यापन भी कराया जाए। कराए गए कार्यों की डिटेल जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। जनपद में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए, डोर टू डोर जाकर नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए। एंटी लारवा का छिड़काव, फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य भी होता रहे। गौशालाओं में भूसा, पानी, छाया आदि व्यवस्थाओं को पूर्ण रखा जाए। गोद लिए हुए प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई, टाइलीकरण, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया एवं शौचालय सहित समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए। पार्क, खेल मैदान एवं पुस्तकालय बनाया जाए। खेल मैदान एवं पार्क के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया जाए। पार्क में टहलने के लिए ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए छायादार व्यवस्था एवं पेयजल, प्रकाश व्यवस्थाएं की जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *