बदायूँ (सू0वि0)।  ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0रूहेल आज़म ने जनपद में संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त व निजी प्राइमरी विद्यालय/उच्च प्राइमरी विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय/उच्च माध्यमिक विद्यालय/मदरसा तथा समस्त तकनीकी एवं अन्य सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए है कि भारत सरकार द्वारा संचालित नेषनल स्कालरशिप पोर्टल (एन0एस0पी0) पर के0वाई0सी0 की प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण कर चुके समस्त विद्यालयों का डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण अति आवष्यक है।

डेमोग्राफिक प्रमाणकरण करने के उपरान्त ही छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन कर सकेगें, जिसके लिये संस्था के प्रधानाचार्य एवं संस्था के छात्रवृत्ति के नामित नोडल अधिकारी (आई0एन0ओ0) को अपनी लाॅगइन पर आधार विवरण एवं आधार लिंक मोबाईल नं0 एन0एस0पी0 पोर्टल पर दर्ज कराना होगा। प्रक्रिया के दौरान आई0एन0ओ0 के आधार के साथ लिंक मोबाइल नं0 पर ओ0टी0पी0 प्रेषित किया जायेगा जिसके उपरान्त डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त सम्बन्धित शिक्षण संस्था इसकी सूचना कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,कलेक्टेªट बदायूॅ को आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *