बदायूँ (सू0वि0)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन/प्रशासन सुहेल अहमद ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूं में स्थापित विभिन्न स्कूल, संस्था, कॉलेज में संचालित स्कूली वाहनों, जिनके स्वस्थता प्रमाण-पत्र समाप्त हो चुके है, ऐसे 337 स्कूलों के प्रबन्धकों को इस आशय से नोटिस जारी कर दिये गये है कि उनके द्वारा वाहन फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त किये बिना वाहन का संचालन मार्ग पर किया जा रहा है, जो कि एक गंभीर अपराध है।
उन्होंने जनपद के समस्त स्कूल, संस्था, कॉलेज के प्रबन्धकों से पुनः अनुरोध किया है कि अपने वाहन इस कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर, देय शुल्क जमा कराकर, निरीक्षण हेतु प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि आपकी वाहन मार्ग पर संचालन हेतु उपयुक्त पाये जाने पर नियमानुसार फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जा सके । यदि ऐसा नही किया जाता है तो आपकी वाहन के प्रति नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए प्रबंधक स्वंय उत्तरदायी होगें।
