बदायूँ शिखर प्रतिनिधि
बदायूँ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सहसवान मे मंगलवार को राजकीय हैलीकाॅप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 ओ0पी0 सिंह ने पुष्प भंेट कर उनका स्वागत किया। बरेली मण्डल के मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार एवं एडीजी अविनाश चन्द्र भी मंच पर मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, गुन्नौर विधायक अजीत यादव की मौजूदगी में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ कर 1328 करोड़ की लागत की 359 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण/शिलान्यास किया, जिसमें 1117.23 करोड़ की लागत की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण, 210.57 करोड़ की लागत की 309 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।
मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के लाभार्थी जितेन्द्र कुमार को 25 लाख रुपए का चेक, कविता एवं सविता को पंचायत सहायक के नियुक्ति पत्र, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी अंशिका गुप्ता को पांच हजार रुपए की धनराशि स्नातक में प्रवेश हेतु खाते में हस्तान्तरित, एनआरएलएम की लाभार्थी छाया सिंह को 57 लाख रुपए का सीसीएल, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी दीपा देवी को चाबी, उज्जवला योजना की लाभार्थी वीरवती को निःशुल्क गैस कनेक्शन, माटीकला योजना के लाभार्थी बृजपाल को इलेक्ट्राॅनिक चाक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की लाभार्थी नेहा मौर्य को पांच माह प्रशिक्षण प्राप्त का प्रमाण पत्र, सबमिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के लाभार्थियों विजय पाल सिंह एवं राजेन्द्र शर्मा को कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना की चाबी, खेल प्रोत्साहन योजना की लाभार्थी राधा को प्रोत्साहन सामग्री तथा आयुष्मान भारत मिशन योजना के लाभार्थी को गोल्डन कार्ड मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए गए। इसी के क्रम में अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी अधिकारियों द्वारा चाबी, चेक, प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की बदहाल व्यवस्था थी। होली पर्व एवं त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न नहीं होता था। अव्यवस्था चरम पर थी एवं अराजकता का तांडव था। स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए कोई भी प्रदेश में पूंजी से उद्योग लगाने को तैयार नहीं था। दुनिया कोरोना से त्रस्त है लेकिन दीपावली धनतेरस गोवर्धन पूजा या भैया दूज सहित अन्य कार्यक्रम कितने शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश के हर जनपद में मनाए गए। 2017 से पहले भले ही कोरोना वायरस नहीं था लेकिन कर्फ्यू के कारण लोगों को आस्था पर कुठाराघात होता था। अगर प्रताड़ित होकर किसी ने और दंगाइयों के खिलाफ आवाज उठाती तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाता था। लेकिन 2017 के बाद आपने देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं। सारे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं कोई बाधा एवं व्यवधान नहीं। देश के अंदर बड़े बड़े कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के नीति पर काम करना शुरू किया है तो उसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
एक तरफ उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में देश के सामने आ गया है वही देश के अंदर पेशेवर अपराधी एवं सत्ता के संरक्षण में पलने वाले अपराधी और माफियाओ के खिलाफ कैसे कार्रवाई होना चाहिए उत्तर प्रदेश ने इसकी नजीर भी देश के सामने प्रस्तुत की है। माफियाओं की अट्ठारह सौ करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और लगभग इतनी ही धनराशि की संपत्ति जो जब्त नहीं की जा सकती थी उसे बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करने का कार्य भी उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है। पिछली सरकार जब सत्ता में आई थी तो सिर्फ दंगे हुए थे। पिछली सरकारें आतंकियों का मुकदमा वापस लेते हैं आतंकियों को सम्मानित किया जाता था लेकिन हमारी सरकार में आतंकियों को दूसरे लोक में पहुंचाने का कार्य किया है। हमारी सरकार में अपराधियों एवं आतंकियों से किसी प्रकार की कोई रियायत एवं समझौता नहीं। 2017 के बाद से बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। हमारी सरकार ने पुलिस की भर्ती करवाई डेढ़ लाख पुलिस भर्ती हुई। इसमें 20 फीसदी महिलाओं की भर्ती अनिवार्य रूप से होगी। आज हर जनपद में पर्याप्त मात्रा में महिला आरक्षी मौजूद है जो प्रदेश के अंदर बेहतर वातावरण बनाने में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफी कार्यक्रम किया था जिसमें बदायूं में भी बड़े पैमाने पर किसानों का कर्ज माफ हुआ था। हमने अवैध बूचड़खाने को बंद करके गोवंश की तस्करी को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का कार्य किया है।
पिछली सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती थी किसानों को दी जाने वाली मदद में कोई सहयोग नहीं करती थी बल्कि किसानों को मिलने वाली केंद्र सरकार की सहायता को भी हड़पने का कार्य कर जाती थी। गौ तस्करी और बूचड़खाने पिछली सरकारों की पहचान थी लेकिन हमारी सरकार ने ना केवल अवैध बूचड़खाने बंद किए बल्कि जितने भी निराश्रित गोवंश थे उनके लिए आश्रय स्थल बनाने का कार्य किया है। और हम लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं जो किसान अपने घर में गोवंश को रखकर उसका पालन पोषण करता है प्रति गोवंश पर 900रुपये प्रति माह उस किसान को दे रही है। पहले गौ तस्करी होती थी अब गौ सेवा होती है। पिछली सरकारों में नियुक्तियों के नाम पर पैसा वसूला जाता था, लेकिन साढ़े 4 साल के अंदर साढ़े चार लाख नौजवानों को उनके हुनर के आधार पर प्रदेश के अंदर नौकरी दी गई है। निजी सेवा के माध्यम से भी रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। निजी सेवाओं के माध्यम से भी 161000 युवाओं को देश के अंदर रोजगार प्राप्त हुआ। 60लाख से भी अधिक लोगो को एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्टैंडअप योजना तथा प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना के माध्यम से भी प्रदेश के अंदर स्वःरोजगार से जोड़ने को भी सफलतापूर्वक विगत साढ़े चार वर्षों में किया गया है। हम सभी देख रहे हैं कि हर व्यक्ति को कोरोना ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है, पूरी दुनिया तबाह है लेकिन इसके बावजूद भी जीवन एवं जीविका किस प्रकार बचनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी जी के मंत्र का अनुपालन करते हुए आज प्रदेश में कोरोना खात्मे की ओर है। मुझे प्रसन्नता है कि बेहतर प्रबंधन जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में यहां के सांसद भारतीय जनता पार्टी के विधायक गण एवं कार्यकर्ता गण तथा जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग तथा कोरोना वॉरियर्स ने साथ मिलकर जो भूतपूर्व कार्य किए कोरोना काल में सेवा की जो मिसाल कायम की है, वह सभी के सामने है। हमारी पार्टी के सांसद, विधायक कार्यकर्ता सब जनसेवा में थे विपक्ष के किसी नेता का अता पता नहीं था। जब विपक्ष के लोग आपकी सेवा में नहीं आ सकते हैं तो चुनाव में भी उनको यही राह दिखाने की आवश्यकता है। वह कोरोना काल में ट्विटर पर थे तो उन्हें ट्विटर पर ही जवाब देंगे। और ट्विटर पर ही जवाब देने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश ने भारत सरकार की हर लोक कल्याणकारी योजना में अग्रणीय स्थान हासिल किया है। स्वच्छ भारत मिशन में दो करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराया गया है। एक करोड़ 43 लाख लोगों को प्रदेश के अंदर निशुल्क विद्युत के कनेक्शन दिए गए हैं।
आज आपके जनपद में लगभग 700 करोड रुपए की लागत के विद्युत सब स्टेशन का भी लोकार्पण हो रहा है। 123000 से भी अधिक गांवों में विद्युत के खंबे लगाकर विद्युतीकरण के कार्य को संपन्न करके एक करोड़ 43 लाख परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य भी किया गया है। निशुल्क खाद्यान्न की योजना 2017 से पहले भी लागू की जा सकती थी आयुष्मान भारत मिशन के स्वास्थ्य बीमा की पांच लाख की योजना भी लागू की जा सकती थी। कोई उपज किसानों से सीधे नहीं खरीदी जाती थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं मिल पाता था यह सभी योजनाएं 2017 के बाद आई है। आज प्रदेश के अंदर दो करोड़ 46 लाख किसानों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन पिछली सरकारों के लिए उनका स्वयं का परिवार ही पूरा प्रदेश था। उनके लिए प्रदेश की 24-25 करोड़ जनता कोई मायने नहीं रखती थी। उनका स्वयं का परिवार पैसा कमा ले विदेशों में संपत्ति अर्जित कर ले दुनिया में कोई द्वीप खरीद कर अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए वहां निवेश कर ले लेकिन प्रदेश सुरक्षित रहे उनके एजेंडे का यह हिस्सा ही नहीं था पेशेवर अपराधियों और माफियाओं को गले लगा कर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था एवं स्थिति के लिए वह लोग जिम्मेदार होते थे। उनके पास विकास, गरीब, गांव, किसान, नौजवान व महिलाओं के लिए कोई एजेंडा नहीं था। वह लोग केवल अपने और अपने परिवार के बारे में सोचते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 130 करोड़ जनता ही अपना परिवार है और हम लोगों को 25 करोड़ की आबादी ही हमारा परिवार है और उनकी सेवा करके शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। अयोध्या में लोग जाने से घबराते थे वही अयोध्या आज हमारी पहचान है। अयोध्या में राम मंदिर की बात करते थे तो प्रश्न खड़ा करते थे। आज आपने देखा कि जब हमारी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव करती है तो पूरी दुनिया के हर घर में दीप प्रज्वलित होते हुए दिखाई देते हैं। पिछले साडे 4 साल के अंदर प्रदेश के अंदर एक नए उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर को आप सब ने देखा है। कभी यह जनपद वेदामऊ के रूप में जाना जाता था। वेदो अध्ययन के केंद्र के रूप में जाना जाता था। कहते हैं महाराज भागीरथ ने भी यहां तपस्या की थी जिनके प्रयास से मां गंगा इस धरती पर आई और हजारों वर्षों से कोटि-कोटि मानव के जीवनों का उद्धार करते हुए दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि हमें प्रदान करती है दुनिया के अंदर गंगा और यमुना के इस क्षेत्र से जुड़ी हुई जितनी उपजाऊ भूमि है। दुनिया के अंदर कहीं भी इस प्रकार की उपजाऊ भूमि नहीं मिलती है। हाल ही में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसल खराब हुई थी हमारी सरकार अब तक साडे पांच लाख किसानों को मुआवजा दे चुकी है।
मैंने जिला प्रशासन एवं अपने जन प्रतिनिधियों से कहा है कि जितने भी किसानों का नुकसान हुआ है उनका आकलन करके प्रदेश सरकार को भेजिए। प्रदेश सरकार पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का अगर विधायक होता तो सहसवान विधानसभा भी अन्य विधानसभाओं की तरह तेजी के साथ विकास के पथ पर कार्य करता। लेकिन हमारे सांसद ने जो प्रयास किया है उसका लाभ आपको मिला है, लेकिन विधायक और सांसद दोनों मिलकर सामूहिक प्रयास करते हैं। आपकी सांसद कर्मठ है, केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर आती हैं धमक कर लखनऊ में कहते हैं हम अपनी इस विधानसभा में भी कार्य को करवाएंगे यहां के विकास कार्य को भी कर आ जाती हैं यहां से विधायक होता तो सांसद अपनी पूरी ताकत दिल्ली में लगाकर बड़ी-बड़ी योजनाओं को लाने में यहां सफल होता। विधायक उनका सहयोग करते। बदायूं की जनता का धन्यवाद कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद भारतीय जनता पार्टी का जिताया है और इस बार सहसवान विधानसभा क्षेत्र से भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक को जिताइए कहीं भी विकास के क्षेत्र में आपको कम रफ्तार नहीं मिलेगी। सभी लोग कोरोना के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
इस अवसर पर हरीश शाक्य, अशोक भारती, हरप्रसाद पटेल, आर एस पाल, दीपमाला गोयल, आकाश वर्मा, अनुज वाष्र्णेय, जितेंद्र यादव, दयासिन्धु शंखधार, पूनम यादव, राजेश यादव, उमेश राठौर, रविंद्र पाल सिंह, धीरज सक्सेना डीके भारद्वाज, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह, राजपूत शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश, सुभाष चन्द्र गुप्ता, साहब सिंह राजपूत, प्रदीप चैधरी, अबढर शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, अनुराग दीक्षित, सुभाष गौड़, मनीष माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, ताराचंद कश्यप, देवसिंह यादव, संजीव पहलवान, महेश शर्मा, दीपक यादव, संदीप चैहान, वीरेन्द्र सिंह यादव, गोविंद पाठक, अमिता उपाध्याय, केशव चैहान, हाजी सलीम, महिपाल सागर समेत तमाम कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।