जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत बदायूँ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। जिले के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने की। मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष वीरांगना वाहिनी उमेश सेंगर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में प्रदेशाध्यक्ष वीरांगना वाहिनी उमेश सेंगर ने देश मे हो रही लव जिहाद की घटनाओं के बारे मे बताया। दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जोगपाल सिंह ने हिन्दू विरोधी गति विधियों से सचेत रहने की अपील की साथ ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन व राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं के योगदान के बारे में जानकारी दी। प्रांतीय कार्यालय प्रमुख अभिषेक सक्सेना ने भारत के गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं के बारे मे बताया।तीसरे सत्र मे प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने भारतीय संस्कृति की महानता एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। समापन सत्र मे सभी सत्रों के मंचासीन अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गये जिसमे अरविंद परमार को जिला महामंत्री, प्रमोद को जिला मंत्री, दिनेश कुमार कंधारी को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही बिसौली नगर अध्यक्ष पुनीत शाक्य को जिला उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री के पी मौर्य को नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
वीरांगना वाहिनी से प्रवेश को नगर महामंत्री,गीता को नगर उपाध्यक्ष,राधा को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन बजरंगी द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने अभ्यास वर्ग में आए हुए सभी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
अभ्यास वर्ग मे स्वावलंबन प्रमुख विशाल वैश्य, भूमि संरक्षण प्रमुख दीपक सक्सेना ,नगराध्यक्ष अमित सक्सेना, नगर महामंत्री गौरव अरोरा, जिलाध्यक्ष युवा नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष युवा सुनील गुर्जर, जिला अध्यक्ष युवा श्रुतांक वैश्य, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू, पंकज साहू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *